स्कूल में छात्र अधिक और कमरे कम हाेने से विद्यार्थियों को हो रही परेशानी
Published by : SIVANDAN BARWAL Updated At : 19 Aug 2025 9:09 PM
केंदुआ मध्य विद्यालय में 1800 छात्र-छात्राएं हैं नामांकित
देवीपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय केंदुआ देवीपुर में जगह व कमरों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, विद्यालय में कक्षा एक से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होती है. मध्य विद्यालय व प्लस टू मिलाकर कुल 1800 छात्र-छात्राएं हैं. जिसने पठन-पाठन के लिए मात्र सात कमरा है. केवल सात कमरों में उतनी छात्र-छात्राओं का पठन पाठन में किस प्रकार परेशानी होगी. इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. विद्यालय प्रबंधन एवं अध्यक्ष ने बताया कि स्कूल में कमरों की कमी की वजह से दो पालियों में पढ़ाई हो रही है. जिसमें सुबह छह बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक मध्य विद्यालय उसके बाद प्लस टू उच्च विद्यालय का संचालन होता है. फिर भी समस्या कम होती दिखाई नहीं पड़ रही है. जानकारी हो कि उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राएं पहली पाली के छुट्टी के इंतजार में स्कूल के बाहर इंतजार करते नजर आते हैं. हालांकि उपायुक्त ने कुछ दिन पहले प्लस टू उच्च विद्यालय केंदुआ देवीपुर का निरीक्षण किया था. वहीं, देवीपुर सीओ खेपालाल राम को विद्यालय के लिए तीन एकड़ जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










