Deoghar News : लोन किस्त के भुगतान का झांसा देकर 15840 रुपये की कर ली ठगी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jan 2025 8:23 PM

विज्ञापन

लोन के किस्त का भुगतान कराने के नाम पर एक युवक से 15840 रुपये की साइबर ठगी कर ली गयी. घटना को लेकर कुंडा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी सौरभ कुमार मंडल मामले की शिकायत देने शुक्रवार को साइबर थाना पहुंचा.

विज्ञापन

देवघर. लोन के किस्त का भुगतान कराने के नाम पर एक युवक से 15840 रुपये की साइबर ठगी कर ली गयी. घटना को लेकर कुंडा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी सौरभ कुमार मंडल मामले की शिकायत देने शुक्रवार को साइबर थाना पहुंचा. सौरभ ने बताया कि वह पेशे से ऑटो व टोटो चालक है. अपने ऑटो उसने बजाज फाइनांस कंपनी से लोन पर लिया है. कुछ दिन पूर्व उसके मोबाइल नंबर पर एक अंजान नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने किस्त का भुगतान करने को कहा. इसके बाद उसने किस्त की राशि 15840 रुपये का भुगतान उसके दिये नंबर पर फोन-पे के माध्यम से कर दिया. इधर, 23 जनवरी को कंपनी से फोन आया, तो उसे किस्त जमा कराने को कहा गया. उसने जब पहले ही किस्त की राशि जमा करा देने की बात कही, तो उसे बताया गया कि जिस नंबर पर उसने भुगतान किया है वह कंपनी का नहीं है. इससे उसे ठगे जाने का एहसास हुआ. इसके बाद वह तुरंत मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंचा. मामले की लिखित शिकायत देते हुए सौरभ ने साइबर थाने की पुलिस से मामले में कार्रवाई का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola