आरोपित चकमा देकर भागा, पिस्तौल व छह गोली के साथ पत्नी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बख्तियारपुर में आर्म्स एक्ट का केस कई मामलों में वांटेड है राजकुमार देवघर : कुंडा स्थित डिवाइन अस्पताल के संचालक डॉ कुमार विनोद पर जानलेवा हमला व उसके घर में लूट को अंजाम देने के मामले में संलिप्त रहे राजकुमार साह की गिरफ्तारी के लिए देवघर पुलिस की टीम ने बिहार के पटना जिले के […]
विज्ञापन
बख्तियारपुर में आर्म्स एक्ट का केस कई मामलों में वांटेड है राजकुमार
आपके शहर में
विज्ञापन
देवघर : कुंडा स्थित डिवाइन अस्पताल के संचालक डॉ कुमार विनोद पर जानलेवा हमला व उसके घर में लूट को अंजाम देने के मामले में संलिप्त रहे राजकुमार साह की गिरफ्तारी के लिए देवघर पुलिस की टीम ने बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर में छापेमारी की.
इस दौरान पुलिस को चकमा देकर राजकुमार फरार हो गया. छापेमारी टीम ने उसकी पत्नी गुड़िया देवी को हिरासत में लिया और उसके घर से छह गोली सहित पिस्तौल जब्त किया. मामले को लेकर बख्तियारपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
इस संबंध में पूछे जाने पर पटना जिले के ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पिस्तौल-गोली के साथ गुड़िया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शराब मामले में गुड़िया भी आरोपित रह चुकी है. वहीं उसके पति राजकुमार का कई अपराधिक रिकॉर्ड है. राजकुमार भी शराब मामले में वांटेड रहा है. इसके अलावा उस पर लूट, छिनतई के भी विभिन्न थाने में मामले दर्ज हैं. झारखंड की बोकारो पुलिस भी एक बार राजकुमार की तलाश में बख्तियारपुर पहुंची थी.
अवैध पिस्तौल-गोली बरामदगी में गुड़िया व उसके पति राजकुमार के खिलाफ प्राथमिकी के निर्देश बख्तियारपुर थानाध्यक्ष को दे दिया गया है. राजकुमार की गिरफ्तारी के लिए देवघर की छापेमारी टीम गुरुवार को बख्तियारपुर रवाना हुई थी. उक्त छापेमारी टीम में साइबर थाने के पीएसआइ शैलेश कुमार पांडेय सहित नगर थाने के एएसआइ रामानुज सिंह, कुंडा थाने के एएसआइ धनंजय सिंह व पुलिस बल शामिल थे.
डॉक्टर पर हमला व लूट मामले में देवघर कुंडा थाने की पुलिस सारवां थाना क्षेत्र के योगियाटिकूर गांव निवासी सिकंदर उर्फ भोला हाजरा सहित जितेंद्र हाजरा व धनश्याम हाजरा को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. पूछताछ में उन आरोपितों ने अपने सहयोगी के तौर पर घटना में शामिल रहे राजकुमार का नाम बताया था. वहीं तकनीकी जांच में राजकुमार के संलिप्तता की पुष्टि भी पुलिस को मिल चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन