ePaper

14 से मधुपुर से दिल्ली के लिए नयी ट्रेन चलेगी बैद्यनाथधाम-आनंद विहार एक्स

Updated at : 11 Jan 2020 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
14 से मधुपुर से दिल्ली के लिए नयी ट्रेन चलेगी बैद्यनाथधाम-आनंद विहार एक्स

देवघर : संताल परगना के लोगों को नयी दिल्ली जाने के लिए 14 जनवरी के एक नयी ट्रेन मिल जायेगी. बाबा बैद्यनाथधाम-आनंद विहार (दिल्ली) एक्सप्रेस का शुभारंभ 14 जनवरी को होगा. इस नयी ट्रेन को मधुपुर स्टेशन में सुबह 8:30 बजे गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह ट्रेन सप्ताह में […]

विज्ञापन

देवघर : संताल परगना के लोगों को नयी दिल्ली जाने के लिए 14 जनवरी के एक नयी ट्रेन मिल जायेगी. बाबा बैद्यनाथधाम-आनंद विहार (दिल्ली) एक्सप्रेस का शुभारंभ 14 जनवरी को होगा. इस नयी ट्रेन को मधुपुर स्टेशन में सुबह 8:30 बजे गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी. 16 घंटे में यह ट्रेन मधुपुर से दिल्ली तक का सफर तय करेगी. संपूर्ण क्रांति के स्थान पर बाबा बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस मधुपुर से खुलेगी.

मधुपुर-जसीडीह होकर दिल्ली जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस के बाद दिल्ली जाने के लिए बाबा बैद्यनाथधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांचवीं ट्रेन होगी. वहीं मधुपुर स्टेशन से खुलने वाली बाबा बैद्यनाथधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस दूसरी लंबी दूरी की ट्रेन होगी.
छह माह पूर्व गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने पटना से दिल्ली तक चलने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का विस्तार कर मधुपुर से चलाने का प्रस्ताव रेल मंत्री पीयूष गोयल को दिया था, लेकिन बिहार के सांसदों की आपत्ति के बाद इस विस्तार को रोकना पड़ा. इसके बाद गोड्डा सांसद डॉ दुबे ने रेल मंत्री से मिलकर मधुपुर से नयी ट्रेन चालू करने का प्रस्ताव दिया. रेल मंत्री ने सांसद के प्रस्ताव पर स्वीकृति देते हुए बाबा बैद्यनाथधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पर मुहर लगा दी. 14 जनवरी को मधुपुर से उद्घाटन के लिए स्पेशल खुलेगी, जबकि शेष दिनों में निर्धारित समय के अनुसार चलेगी.
बाबा बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस ट्रेन की समय-सारिणी
मधुपुर से आनंद विहार 22465 अप (सोमवार व बुधवार) : मधुपुर 12:00 बजे, झाझा 13:30 बजे, किऊल 14:07 बजे, पटना 16:30 बजे, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 20:13 बजे, इलाहाबाद 22:26 बजे, कानपुर 00:40 बजे, आनंद विहार 06:15 बजे अगले दिन
आनंद विहार से मधुपुर 22466 डाउन (बुधवार व शुक्रवार) : आनंद विहार 12:45 बजे, कानपुर 17:48 बजे, इलाहाबाद 19:53 बजे, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 22:10 बजे, पटना बजे 01:10, किउल 02:56 बजे, झाझा 04:30 बजे, मधुपुर 05:45 बजे (अगले दिन)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola