डीएमओ की छापेमारी से भागने वाले ट्रैक्टर को अवैध बालू ले जाते पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

अजय नदी के बैंगी घाट से भगाये गये थे ट्रैक्टर 19 अक्तूबर को नौ ट्रैक्टर चालकों सहित मालिकों पर कुंडा थाने में डीएमओ ने दर्ज कराया था सरकारी कार्य में बाधा का एफआइआर पुल के पास अवैध बालू उठाव करते देख डीएमओ ने की थी छापेमारी देवघर : कुंडा थाने के एएसआइ चंदन कुमार ने […]

विज्ञापन
  • अजय नदी के बैंगी घाट से भगाये गये थे ट्रैक्टर
  • 19 अक्तूबर को नौ ट्रैक्टर चालकों सहित मालिकों पर कुंडा थाने में डीएमओ ने दर्ज कराया था सरकारी कार्य में बाधा का एफआइआर
  • पुल के पास अवैध बालू उठाव करते देख डीएमओ ने की थी छापेमारी
देवघर : कुंडा थाने के एएसआइ चंदन कुमार ने रविवार सुबह अवैध बालू ढ़ोते एक ट्रैक्टर को जब्त किया. 18 अक्तूबर को कुंडा थानांतर्गत अजय नदी से अवैध बालू उठाते ट्रैक्टरों की सूचना पर डीएमओ राजेश कुमार छापेमारी के लिए पहुंचे थे, जहां पकड़े जाने के बाद नौ बालू लोड ट्रैक्टरों को भगा लिया गया था.
उसी में से यह ट्रैक्टर भी शामिल था. उन सभी नौ ट्रैक्टर मालिकों व चालकों के खिलाफ डीएमओ राजेश ने कुंडा थाने में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का एफआइआर दर्ज कराया था.
जिक्र है कि डीएमओ सहायक खनन पदाधिकारी नंददेव बैठा, कुंडा थाने के एएसआइ उपेंद्र कुमार सिंह व पुलिस बलों के साथ बैंगी विशनपुर अजय नदी घाट से अवैध बालू उठाव करने की सूचना पर छापेमारी के लिए पहुंचे थे. वे लोग ट्रैक्टरों का नंबर लिख रहे थे. इसी बीच काफी संख्या में गाड़ी चालकों, मालिकों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी, जिसका फायदा उठाकर नौ ट्रैक्टर भगा लिया गया था. अवैध बालू उठाव से खनन राजस्व को क्षति पहुंचायी गयी है.
छापेमारी के दौरान ट्रैक्टरों को भगाना सरकारी कार्य में बाधा है. पुल के नजदीक से बालू उठाव करना राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना है. मामला दर्ज कर कुंडा थाने की पुलिस जांच-पड़ताल कर रही थी. संयोग से कांड के आइओ कहीं निकल रहे थे, तभी उस घटना से भगाये गये एक ट्रैक्टर को रविवार सुबह अवैध बालू ढ़ोते पकड़ लिया और थाना लाकर लगा दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola