आदिवासी छात्रों ने धूमधाम से मनाया सोहराय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jan 2020 9:36 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : एएस कॉलेज साइंस ब्लॉक कैंपस में आदिवासी छात्र संघ के छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से सोहराय पर्व मनाया. इस अवसर मुख्य रूप से पूर्व डीआइजी सिदो हेंब्रम ने किया. कार्यक्रम में एएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ नागेश्वर शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत जाहेर स्थान में समाज के लोगों […]
विज्ञापन
देवघर : एएस कॉलेज साइंस ब्लॉक कैंपस में आदिवासी छात्र संघ के छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से सोहराय पर्व मनाया. इस अवसर मुख्य रूप से पूर्व डीआइजी सिदो हेंब्रम ने किया. कार्यक्रम में एएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ नागेश्वर शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत जाहेर स्थान में समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना के साथ की.
समारोह में शामिल आदिवासी युवक-युवतियों ने परंपरागत सोहराय नृत्य, लागड़े नृत्य, डांटा नृत्य, दोंग नृत्य व जाले नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया. पूर्व डीआइजी ने कहा कि सोहराय पर्व आदिवासी संतालों का सबसे बड़ा पर्व है. इसे भाई-बहन का पर्व भी कहा जाता है. बदलते परिवेश में सोहराय मिलन समारोह का आयोजन संताल संस्कृतिक व सभ्यता को बचाने में मील का पत्थर साबित होगा. गांवों में लोग सामूहिक रूप से पूरे उल्लास के साथ सोहराय को मनाते हैं.
विशिष्ट अतिथि एएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ नागेश्वर शर्मा, डॉ जगजीवन मुर्मू ने आदिवासी समुदाय के लोगों को सोहराय पर्व की बधाई दी. सोहराय मिलन समारोह समिति के पदाधिकारी ने बहुप्रतिक्षित मांगों को मंच के माध्यम से सरकार को अवगत कराया. संयोजक ने कहा कि जिस भाषा व संस्कृति को ध्यान में रखकर अलग झारखंड राज्य की परिकल्पना की गयी थी. आज उसी सांस्कृतिक को हाशिये पर रख दिया गया है.
संयोजक के रूप में केदार मुर्मू के अलावा निकोदिमुस हेंब्रम, एलेक्स प्रकाश मरांडी, संरक्षक देवीलाल सोरेन, अध्यक्ष सुशील हेंब्रम, सचिव उपेंद्र यादव व कोषाध्यक्ष सोलेमान बास्के आदि थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश हेंब्रम, आलोक मरांडी, अनिल मरांडी, रमेश मुर्मू, मनोज बेसरा, पप्पू हेंब्रम, तपस सोरेन, बसंत मुर्मू, थॉमस मरांडी, संदीप बेसरा, संजय मरांडी, अमित, मोहन, शिवशंकर मुर्मू आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




