जगह-जगह चलायी गयी चेकिंग, बामनगामा में पुलिस को देख बाइक छोड़ भागा चालक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सारठ : चोरी के वाहन की आशंका को लेकर सारठ पुलसि की ओर से तीन जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. सारठ थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के मधुपुर रोड के बामनगामा के पास, चितरा रोड के महापुर के पास तथा पालाजोरी रोड के लोधरा मोड के पास आने-जाने वाले वाहनों […]
विज्ञापन
सारठ : चोरी के वाहन की आशंका को लेकर सारठ पुलसि की ओर से तीन जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. सारठ थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के मधुपुर रोड के बामनगामा के पास, चितरा रोड के महापुर के पास तथा पालाजोरी रोड के लोधरा मोड के पास आने-जाने वाले वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट आदि की जांच की. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया.
विज्ञापन
इस दौरान बामनगामा के पास पुलिस को देख एक चालक टीवीएस विक्टर छोड़कर भाग खड़ा हुआ. पुलिस उक्त बाइक जब्त कर थाना ले आयी. थाना प्रभारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान तीन बाइक जब्त की गयी है. जिन्हें थाना लाया गया है. इनके कागजात की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही बाइक मुक्त कराये जायेंगे. इस दौरान थाना पुलिस के मनोज मुर्मू, निर्भय सिंह, राधेश्याम राय,अरविंद कुमार, अनुप कुजूर आदि थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन