पालोजोरी में बेकाबू लॉरी ने दो लोगों को रौंदा, मौके पर ही मौत

Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी : पालोजोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंजबोना गांव में विगत रात के करीब नौ बजेे एक तेज रफ्तार ट्रेलर लॉरी ने दो लोगों को रौंद डाला. जिमसें गांव के ही शेखावत चौधरी का बेटा मो. इबरार(40) और मो. जफीर की पत्नी नसीमा बीबी(55) की मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना की सूचना पाकर […]

विज्ञापन

पालोजोरी : पालोजोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंजबोना गांव में विगत रात के करीब नौ बजेे एक तेज रफ्तार ट्रेलर लॉरी ने दो लोगों को रौंद डाला. जिमसें गांव के ही शेखावत चौधरी का बेटा मो. इबरार(40) और मो. जफीर की पत्नी नसीमा बीबी(55) की मौके पर ही मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस घटना की सूचना पाकर पालोजोरी थाना प्रभारी करूणा सिंह, पीएसआइ जिशान अख्तर दल बल के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेजा दिया. इस घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बीते बुधवार रात को कुंजबोना गांव के संकरे रास्ते से चालक मो. इमरान तेज रफ्तार से ट्रेलर लॉरी(एनएल01जी-7513) लेकर जा रहा था.
इसी दौरान मो. इबरार और नसीमा बीबी घर के बाहर सड़क पर खड़े थे. लेकिन बेकाबू ट्रेलर चालक ने रास्ता संकरा होने के बावजूद भी वाहन को नहीं रोका और दोनों को दीवार में सटाकर रगड़ते हुए निकल गया. जिससे उन दोनों के पेट और कमर दीवाल में दबने से मौत हो गई.
इस घटना के बाद आनन फानन में ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को वहां से निकाला. मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद चालक मो. इमरान वहां से किसी तरह भागने में सफल रहा. सड़क दुर्घटना को लेकर मृतक की पत्नी रहीना बीबी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.
एक ही रात दो लोगों की दुर्घटना में मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा होल है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रावधान के अनुरूप मृतकों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही वाहन मालिक और इंश्योरेंस कंपनी से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola