ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें चली विलंब से
Updated at : 09 Dec 2019 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : आसनसोल मंडल के सीतारामपुर- झाझा सेक्शन के बीच अपलाइन पर रविवार की सुबह चार घंटे का फ्रेट कॉरिडोर ब्लॉक रहा. इस दौरान रेलवे की ओर से सिर्फ मालगाड़ी को चलाया गया. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. ब्लॉक रहने के कारण रेलवे की और से कई ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया […]
विज्ञापन
देवघर : आसनसोल मंडल के सीतारामपुर- झाझा सेक्शन के बीच अपलाइन पर रविवार की सुबह चार घंटे का फ्रेट कॉरिडोर ब्लॉक रहा. इस दौरान रेलवे की ओर से सिर्फ मालगाड़ी को चलाया गया. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई.
ब्लॉक रहने के कारण रेलवे की और से कई ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया था. साथ ही कुछ ट्रेनों की दूरी कम की गयी थी. कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन भी किया गया था. इस दौरान रेलवे की ओर से 53050 मोकामा-हावड़ा पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गयी थी.
53140 जसीडीह- कोलकाता पैसेंजर जसीडीह और आसनसोल के बीच रद्द की गयी थी. 18622 हटिया-पटना पाटलीपुत्र एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से चली. 63561 आसनसोल जसीडीह मेमू पैसेंजर ट्रेन एक घंटे विलंब से चली. 13124 सीतामढ़ी-सियालदह एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन तक ही चली. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




