देवघर : भाजपा को 65 पार नहीं, बल्कि तड़ीपार कर देगी जनता : डॉ रामेश्वर उरांव

Updated:
विज्ञापन

रांची/देवघर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को 65 पार नहीं, बल्कि तड़ीपार कर देगी. झारखंड में विकास के नाम पर जनता के साथ छल किया गया है. लोकसभा चुनाव के तर्ज पर ही आगामी विधानसभा चुनाव महागठबंधन की तर्ज पर लड़ेंगे. गठबंधन के […]

विज्ञापन
रांची/देवघर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को 65 पार नहीं, बल्कि तड़ीपार कर देगी.
झारखंड में विकास के नाम पर जनता के साथ छल किया गया है. लोकसभा चुनाव के तर्ज पर ही आगामी विधानसभा चुनाव महागठबंधन की तर्ज पर लड़ेंगे. गठबंधन के अंदर 35 सीटों की मांग करेंगे. देवघर सहित संताल परगना में छह से सात सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. महिला उम्मीदवारों को भी चुनाव में मौका मिलेगा.
श्री उरांव ने उक्त बातें देवघर में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर कांग्रेस पार्टी की बेहतरी के लिए प्रार्थना करना है. 12 अक्तूबर को पाकुड़, 13 को साहिबगंज, 14 को गोड्डा व आगे दुमका में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल कर चुनाव पर चर्चा करेंगे.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में 16 वर्षों से भाजपा की सरकार है, लेकिन झारखंड की जो दशा थी उसमें कोई विशेष बदलाव नहीं दिख रहा है. बदलाव जरूरी है. वर्तमान सरकार की कार्यशैली से सभी वर्गों के लोग असंतुष्ट हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में इस सरकार को हटायेंगे. आज भी शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल, गांवों की सड़कों, रोजगारों आदि क्षेत्रों में स्थित काफी भयावह है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola