स्वागत को तैयार बाबाधाम, आज आयेंगे राष्ट्रपति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पत्नी सविता कोविंद के साथ रविवार को देवघर पहुंच रहे हैं. उनके आतिथ्य के लिए बाबाधामवासी तैयार हैं. जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. राष्ट्रपति तकरीबन तीन घंटे 20 मिनट देवघर में बितायेंगे. […]
विज्ञापन
देवघर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पत्नी सविता कोविंद के साथ रविवार को देवघर पहुंच रहे हैं. उनके आतिथ्य के लिए बाबाधामवासी तैयार हैं. जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. राष्ट्रपति तकरीबन तीन घंटे 20 मिनट देवघर में बितायेंगे. इस दौरान वे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. इसके उपरांत राष्ट्रपति बाबा मंदिर का निरीक्षण भी करेंगे.
आपके शहर में
विज्ञापन
मंदिर में सुरक्षा कड़ी : राष्ट्रपति के साथ करीब 20 वीआइपी बाबा मंदिर में पूजा करेंगे. उन्हें मंदिर में संकल्प कराने के बाद सीधे बाबा मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कराया जायेगा. सभी को पांच वैदिक पुरोहित पूजा करायेंगे. बाबा मंदिर की सुरक्षा धनबाद नगर एसपी आर रामकुमार के जिम्मे रहेगी. डीसी नैंसी सहाय व एसपी नरेंद्र कुमार सिंह भी खुद मंदिर में तैनात रहेंगे.
सर्किट हाउस में दो घंटे करेंगे आराम : राष्ट्रपति बाबा मंदिर में 12.10 बजे पूजा अर्चना के लिए आयेंगे. 1.05 बजे सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे. सर्किट हाउस में राष्ट्रपति दो घंटे आराम करेंगे. इस दौरान भोजन करेंगे. 3.30 बजे वे एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और हेलीकॉप्टर से रांची जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन