मधुपुर व करौं के विद्यालय से सीसीटीवी व सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर : प्रखंड क्षेत्र में लगातार सरकारी विद्यालयों को चोर निशाना बना रहे है. इस घटना से विद्यालय प्रबंधन परेशान हैं. मंगलवार रात को थाना क्षेत्र के केलाबगान मोहल्ला स्थित राजकीय कृत तिलक कला मध्य विद्यालय में चोरों ने विद्यालय में लगे तीन सीसीटीवी कैमरा की चोरी कर ली. इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी […]

विज्ञापन

मधुपुर : प्रखंड क्षेत्र में लगातार सरकारी विद्यालयों को चोर निशाना बना रहे है. इस घटना से विद्यालय प्रबंधन परेशान हैं. मंगलवार रात को थाना क्षेत्र के केलाबगान मोहल्ला स्थित राजकीय कृत तिलक कला मध्य विद्यालय में चोरों ने विद्यालय में लगे तीन सीसीटीवी कैमरा की चोरी कर ली.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पुष्पा कुमारी ने बताया कि जब सुबह विद्यालय खोलने पहुंची तो विद्यालय के कार्यालय के निकट बरामदे में लगे दो सीसीटीवी कैमरा व विद्यालय के रसोई घर के समीप लगे कैमरा गायब था. इस संबंध में उन्होंने थाना में लिखित आवेदन दिया है.
उन्होंने पुलिस को बताया कि आये दिन विद्यालय में असामाजिक तत्व के लोग दीवार फांद कर प्रवेश कर जाते हैं. कहा कि विद्यालय में कई धरोहर पुस्तकें रखी हुई है. जिसे संजोये रखने की जिम्मेवारी बनती है. घटना के बाद पुलिस विद्यालय पहुंच कर मामले की छानबीन की.
करौं से प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के मध्य विद्यालय मांझीडीह में बीते रात चोरों ने मध्याह्न भोजन बनाने वाले राशन, सामान समेत पंखा व अन्य उपयोगी सामानों को चुरा लिया है. इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे विद्यालय पहुंचे तो देखा कि मुख्य गेट खुला हुआ है.
अंदर गया तो विद्यालय के पश्चिमी गेट खुला मिला. जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि विद्यालय से सात पंखा, दो स्टील का लोटा, रेडिया, बैटरी समेत मध्याह्न भोजन बनाने का सामान गायब पाया गया. उन्होंने करौं थाना में लिखित शिकायत दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola