हर दिन एक लाख से अधिक कांवरिये आ रहे बाबाधाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2019 3:14 AM
विज्ञापन
देवघर :बाबा बैद्यनाथ के प्रति यह आस्था ही है कि सावन माह में हर दिन एक लाख से अधिक कांवरिये बाबा पर जलार्पण करने बाबाधाम पहुंच रहे हैं. इनमें झारखंड-बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से काफी संख्या में भक्त शामिल होते हैं. सुल्तानगंज से पैदल कांधे पर कांवर […]
विज्ञापन
देवघर :बाबा बैद्यनाथ के प्रति यह आस्था ही है कि सावन माह में हर दिन एक लाख से अधिक कांवरिये बाबा पर जलार्पण करने बाबाधाम पहुंच रहे हैं. इनमें झारखंड-बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से काफी संख्या में भक्त शामिल होते हैं. सुल्तानगंज से पैदल कांधे पर कांवर लेकर बाबा धाम पहुंचते ही भक्तों का उत्साह दोगुना हो जाता है.
देवघर पहुंचने के बाद कांवरिये सबसे पहले अपने तीर्थ पुरोहित की तलाश करते हैं. तीर्थ पुरोहित से गंगा जल को संकल्प कराने के बाद ही कांवरिये बाबा पर जलार्पण के लिए कतार में लगने जाते हैं. यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है. यही वजह है कि सावन में ज्यादातर कांवरिये अपने तीर्थ पुरोहित के यहां ही डेरा जमाते हैं.
शुक्रवार को बाबा मंदिर का पट खुलने के पूर्व कांवरियों की कतार बरमसिया चौक के पार पहुंच गयी थी. वहीं पट खुलने के बाद कांचा जल अर्पण के उपरांत बाबा भोलेनाथ की सरदारी पूजा संपन्न होते ही सुबह करीब चार बजे से आम कांवरियों के लिए जलार्पण प्रारंभ कराया गया. सुबह करीब आठ बजे से कतार बीएड कॉलेज से संचालित होने लगी. कांवरियों की भीड़ कम होने की वजह से देर शाम छह बजे तक बीएड कॉलेज से ही जलार्पण के लिए कांवरिये कतारबद्ध होते देखे गये. वहीं कम भीड़ होने के बावजूद शीघ्र दर्शनम कूपन की काफी संख्या में बिक्री हुई.
पट बंद होने तक इस व्यवस्था के माध्यम से करीब पांच हजार से अधिक कांवरियों ने प्रति व्यक्ति पांच सौ रुपये के दर से कूपन लेकर प्रशासनिक भवन से सीधे बाबा मंदिर परिसर से गर्भ गृह तक प्रवेश कर जलार्पण किया. वहीं पट बंद होने तक करीब 1.30 लाख कांवरियों ने मुख्य व बाह्य अरघा के माध्यम से जलार्पण कर मंगलकामना की. बाबा मंदिर के अलावा परिसर में स्थित अन्य मंदिरों में भी जलार्पण के लिए कांवरियों की काफी भीड़ देखी गयी. पार्वती मंदिर में भी देर रात तक कतार सिस्टम से जलार्पण जारी रहा.
मां पार्वती मंदिर में जलार्पण के लिए कांवरियों को सीधे उमा भवन से कतारबद्ध होते देखा गया. भीड़ कंट्रोल करने के लिए अहले सुबह से मंदिर सहायक प्रभारी डॉ आनंद तिवारी मंदिर के टी जंक्शन से शीघ्र दर्शनम की कतार व आम कतार को व्यवस्थित करते देखे गये. वहीं निकास द्वार व शीघ्रदर्शनम प्रवेश द्वार पर सहायक प्रभारी डॉ सुनील तिवारी सहित गृह रक्षक भीड़ को कंट्रोल कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










