ePaper

मोबाइल चैटिंग करते समय छत से गिरा, युवक गंभीर

Updated at : 24 Jul 2019 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल चैटिंग करते समय छत से गिरा, युवक गंभीर

देवघर : मोबाइल एडिक्शन के चलते लगातार दुर्घटना की खबरें आ रही हैं. देवघर के बैजनाथपुर मुहल्ला का रहनेवाला एक युवक मोबाइल पर चैटिंग करते-करते इतना सुध-बुध खो दिया कि वह छत से गिर पड़ा. इस घटना में रुपेश कुमार गुप्ता का चेहरा नाक से ऊपर दो भाग में बंट गया. परिजनों ने घायल रुपेश […]

विज्ञापन

देवघर : मोबाइल एडिक्शन के चलते लगातार दुर्घटना की खबरें आ रही हैं. देवघर के बैजनाथपुर मुहल्ला का रहनेवाला एक युवक मोबाइल पर चैटिंग करते-करते इतना सुध-बुध खो दिया कि वह छत से गिर पड़ा. इस घटना में रुपेश कुमार गुप्ता का चेहरा नाक से ऊपर दो भाग में बंट गया. परिजनों ने घायल रुपेश को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया.

प्राथमिक उपचार के बाद सर्जन डॉ चित्तरंजन कुमार पंकज ने उसके नाक की पैकिंग व स्टीच कर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया. पूछे जाने पर डॉ चित्तरंजन ने बताया कि रुपेश के नाक में काफी इंटरनल ब्लीडिंग हुई है, इसलिए इएनटी सर्जन के पास उसे इलाज के लिए भेजा गया. उसकी स्थिति गंभीर है. इसके बाद परिजन उसे लेकर बेहतर इलाज के लिए धनबाद रवाना हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola