समस्तीपुर के व्यवसायी की मौत का यूडी कांड दर्ज
देवघर : नगर थाना क्षेत्र के डोमासी दुर्गा मंडप के समीप न्यू यात्रिक होटल के कमरा नंबर 201 में बिहार अंतर्गत समस्तीपुर जिले के खदौली गांव निवासी श्रद्धालु श्रवण कुमार झा (40) ने प्लास्टिक रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मामले में उसके साले समस्तीपुर के ही लगुनियां सूर्यकंठ रसोरी निवासी भवेश […]
देवघर : नगर थाना क्षेत्र के डोमासी दुर्गा मंडप के समीप न्यू यात्रिक होटल के कमरा नंबर 201 में बिहार अंतर्गत समस्तीपुर जिले के खदौली गांव निवासी श्रद्धालु श्रवण कुमार झा (40) ने प्लास्टिक रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मामले में उसके साले समस्तीपुर के ही लगुनियां सूर्यकंठ रसोरी निवासी भवेश कुमार झा के बयान पर नगर थाने में यूडी कांड दर्ज किया गया है.
आपके शहर में
बताया कि उसके जीजा चार जुलाई की पांच बजे घर में किसी को बिना कुछ बताये हाफ पेंट व गंजी पहनकर घर से निकले थे. खोजबीन में कुछ परिजनों को पता नहीं चल सका. दूसरे दिन पांच जुलाई को करीब 11:30 बजे पंडा जी से परिजनों की बात हुई थी. जिसमें उनके द्वारा जीजा जी से देवघर में मुलाकात की बात कही गयी थी.
शाम में होटल न्यू यात्रिक के मैनेजर ने फोन कर जानकारी दी कि अंदर से श्रवण का कमरा बंद है. साले के अनुसार इस घटना में किसी पर कोई शक नहीं है, चिंता में उनके जीजा जी ने जान दे दी. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए