नोटिस पर पहुंचे पुलिसकर्मी का हो रहा है बयान
देवघर : जेवीएम की पूर्व नेत्री द्वारा प्रदीप यादव पर लगाये गये यौन उत्पीड़न के आरोप मामले में कांड की आइओ द्वारा एक पुलिसकर्मी को नोटिस देकर बुलाया गया. आइओ की नोटिस पर उक्त पुलिसकर्मी शुक्रवार को पहुंचे. इसके बाद आइओ द्वारा उक्त पुलिसकर्मी का बयान लिया जा रहा है. यह पूरा मामला गोपनीय रखकर […]
देवघर : जेवीएम की पूर्व नेत्री द्वारा प्रदीप यादव पर लगाये गये यौन उत्पीड़न के आरोप मामले में कांड की आइओ द्वारा एक पुलिसकर्मी को नोटिस देकर बुलाया गया. आइओ की नोटिस पर उक्त पुलिसकर्मी शुक्रवार को पहुंचे. इसके बाद आइओ द्वारा उक्त पुलिसकर्मी का बयान लिया जा रहा है.
आपके शहर में
यह पूरा मामला गोपनीय रखकर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस पुलिसकर्मी को नोटिस देकर बयान लेने बुलाया गया उसका नाम राकेश कुमार तिवारी है. हालांकि राकेश वर्तमान में कहां कार्यरत है, इस बारे में किसी ने कुछ जानकारी देने से इनकार कर दी. मामले में उसकी क्या भूमिका है, इस बारे में भी कोई पदाधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए