पालोजोरी में भी मां की धूमधाम से हो रही पूजा

पालोजोरी : पालोजोरी में चैती दुर्गा पूजा को लेकर भक्ति का माहौल है. हटिया परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा का आयोजन किया जा रहा है. महासप्तमी के दिन मां का पट खुलने के साथ ही देवी दर्शन के लिए भक्तों का उमड़ना शुरू हो गया. मां की […]
पालोजोरी : पालोजोरी में चैती दुर्गा पूजा को लेकर भक्ति का माहौल है. हटिया परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा का आयोजन किया जा रहा है. महासप्तमी के दिन मां का पट खुलने के साथ ही देवी दर्शन के लिए भक्तों का उमड़ना शुरू हो गया.
मां की पालकी यात्रा में भक्तों ने हिस्सा लिया. तालाब से बारी लाकर स्थापित किया गया. संध्या को बेलबरनी पूजा कर मां का आह्वान किया गया. शुक्रवार की संध्या को कमेटी की ओर से महाआरती का अायोजन किया गया. इस महाआरती में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. चैती दुर्गा पूजा को लेकर पालोजोरी बाजार को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है. पूजा कमेटी के सदस्य आयोजन को लेकर सक्रिय हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




