मारगोमुंडा में शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
Updated at : 05 Apr 2019 4:26 AM (IST)
विज्ञापन

कई देशी-विदेशी ब्रांडेड शराब कंपनियों के स्टिकर भी बरामद मारगोमुंडा के शंकर रवानी के साथ गिरिडीह का राजेश यादव पर प्राथमिकी शंकर रवानी के घर बनती थी शराब, कई जगह होती थी सप्लाई मारगोमुंडा : थाना क्षेत्र के कुशमाहा मोड़ के पास बड़ा चरपा गांव में शंकर रवानी के घर पुलिस व उत्पाद विभाग ने […]
विज्ञापन
कई देशी-विदेशी ब्रांडेड शराब कंपनियों के स्टिकर भी बरामद
मारगोमुंडा के शंकर रवानी के साथ गिरिडीह का राजेश यादव पर प्राथमिकी
शंकर रवानी के घर बनती थी शराब, कई जगह होती थी सप्लाई
मारगोमुंडा : थाना क्षेत्र के कुशमाहा मोड़ के पास बड़ा चरपा गांव में शंकर रवानी के घर पुलिस व उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध रूप से चलने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया. यहां पिछले कई महीने नकली विदेशी व देशी शराब बनाकर सप्लाई करते थे. पुलिस ने शंकर रवानी को भी मौके से पकड़ा है.
छापेमारी में 375 एमएल का रायल स्टैग 24 पीस, 175 एमएल का छह पीस, मसालेदार देशी शराब 63 पाउच, झारखंड सरकार का स्टिकर लगाकर देशी शराब पाउच चार पीस, बड़ा प्लास्टिक का ड्रम पांच पीस, 375 एमएल रायल स्टैग की खाली बोतल 28 कार्टून, 180 एमएल की 22 कार्टून खाली बोतल, स्प्रिट से भरा हुआ 40 लीटर का दो जार, 80 व 40 लीटर का दो-दो पीस जार, रायल स्टैग डिलक्स स्टिकर बोरा में भरा हुआ, इम्पेरियल ब्लू व्हिस्की 180 एमएल का स्टिकर एक बोरा, झारखंड एक्साइज ड्यूटी का स्टिकर एक बोरा समेत विभिन्न कंपनियों के विदेशी शराब का स्टीकर बरामद किया है.
अवैध फैक्ट्री संचालक शंकर रवानी ने गिरिडीह जिला अंतर्गत गांडेय थाना के चरघरा गांव निवासी रीतेश यादव को भी संलिप्त बताया. बताया जाता है कि अवैध शराब को आसपास के इलाको में भी बेचा जाता था. इसके अलावे कई शराब माफिया से विभिन्न सामान भरे ट्रकों व ट्रेन के माध्यम से बिहार भेजते थे. जहां दोगुने दाम में शराब बेचा जाता था. घटना को लेकर एक मामला थाना में दर्ज किया गया है. जिसमें गिरफ्तार शंकर के अलावे पुलिस ने रीतेश को भी नामजद अभियुक्त बनाया है.
कहते हैं एसडीपीओ
वशिष्ट नारायण सिंह ने कहा कि पुलिस ने अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा अवैध शराब बरामद की है. शंकर रवानी पूर्व में भी अवैध शराब धंधे में जेल जा चुका है. इस मामले में जो भी संलिप्त पाये जायेंगे उस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




