देवघर : स्कॉर्पियो में गर्लफ्रेंड के साथ वेलेंटाइन डे मना रहे युवक ने युवक को कुचला, हादसे में युवक की मौत
देवघर : देवघर-दुमका मुख्य पथ पर भीड़भाड़ वाले इलाके में पालिका बाजार चौक के समीप बेकाबू स्कॉर्पियो (एमएच 02एक्यू 7465) ने बाइक सवार युवक जून पोखर मुहल्ला निवासी पीयूष सिंह (32) को कुचल दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इसके पहले स्कॉर्पियो वाले ने टावर चौक के समीप एक ऑटो वाले को […]
देवघर : देवघर-दुमका मुख्य पथ पर भीड़भाड़ वाले इलाके में पालिका बाजार चौक के समीप बेकाबू स्कॉर्पियो (एमएच 02एक्यू 7465) ने बाइक सवार युवक जून पोखर मुहल्ला निवासी पीयूष सिंह (32) को कुचल दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इसके पहले स्कॉर्पियो वाले ने टावर चौक के समीप एक ऑटो वाले को धक्का मारा.
आपके शहर में
घटना में ऑटो चालक पहरीडीह निवासी अमित ठाकुर भी आंशिक रूप से घायल हो गये. वहां से भागते हुए रास्ते में एक साइकिल सवार व पैदल जा रहे पुराना मीना बाजार के समीप दलित टोला निवासी अशोक धपरा को धक्का मारा. इसके बाद भागने के क्रम में ही उसने पहले पीयूष की बाइक में धक्का मारा था.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धक्का लगते ही पीयूष जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा, तो उसने स्कॉर्पियो पीछे कर भागने की कोशिश की थी. स्कॉर्पियो पीछे करते वक्त गाड़ी का पिछला चक्का पीयूष के सिर पर दो-तीन बार चढ़कर गया. इससे उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए