उड़ान 2019 : कल दौड़गा देवघर, आयोजकों ने तैयारी की पूरी, रविवार सुबह साढ़े छह बजे से शुरू होगी दौड़
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : प्रभात खबर, इनर व्हील, रोटरी क्लब, देवघर अौर इंसिनर्जी की ओर से 27 जनवरी(रविवार) की सुबह 6.30 बजे से देवघर कॉलेज से उड़ान के लिए देवघरवासी दौड़ेंगे. यह दौड़ देवघर कॉलेज परिसर से शुरू होकर केकेएन स्टेडियम में जाकर समाप्त होगी. उड़ान को लेकर आयोजकों में उत्साह देखा जा रहा है. इनर व्हील […]
विज्ञापन
देवघर : प्रभात खबर, इनर व्हील, रोटरी क्लब, देवघर अौर इंसिनर्जी की ओर से 27 जनवरी(रविवार) की सुबह 6.30 बजे से देवघर कॉलेज से उड़ान के लिए देवघरवासी दौड़ेंगे. यह दौड़ देवघर कॉलेज परिसर से शुरू होकर केकेएन स्टेडियम में जाकर समाप्त होगी. उड़ान को लेकर आयोजकों में उत्साह देखा जा रहा है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इनर व्हील की प्रेसिडेंट एकता रानी ने बताया कि समाज की एकता, महिलाओं को सक्षम और निर्भय बनने के लिए, चहारदीवारी के बाहर खुल कर जीने व हौसलों की उड़ान भरने के लिए यह दौड़ जरूरी है. 27 जनवरी की सुबह 5.30 बजे से देवघर कॉलेज परिसर में पहले पहुंचने वाले 1,000 प्रतिभागियों के बीच टी-शर्ट व कैप का वितरण किया जायेगा.
आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में देवघर कॉलेज पहुंच कर दौड़ में भाग लें. दौड़ के लिए जमा होने वाले इंट्री फार्म को बंद कर दिया है. हालांकि आयोजकों ने रन देवघर रन, रन फॉर हेल्दी देवघर के संदेश को देने के लिए उड़ान में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देंगे.
विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार
प्रेसिडेंट ने बताया कि दौड़ में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को नकद 6,100 रुपये, दूसरे को 4,100, तीसरे को 3,100, चौथे को 2,100 रुपये व पांचवें स्थान पर रहने वाले विजेता को 1,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा.
ड्रोन व बाइक पर कैमरे में कैद होगा हर क्षण
पहली बार इस दौड़ में महिला, युवतियों के साथ-साथ युवा व पुरुष भी दौड़ लगायेंगे. इसे ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने आठ से 10 रनिंग कैमरे की व्यवस्था की है. पूरी दौड़ कैमरे की निगहबानी में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन