सुकन्या समृद्धि में वित्तीय गड़बड़ी, लाभुक से पैसे लेकर जमा नहीं की राशि
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : सुकन्या समृद्धि के लाभुक से पैसे लेकर खाते में राशि जमा नहीं करने का मामला प्रकाश में आया है. इस गड़बड़ी का खुलासा राशि जमा करने के बाद भी ऑनलाइन में जमा नहीं दिखने पर हुआ. लाभुक के पिता की मौखिक शिकायत पर बिलासी डाकघर में डाकपाल सुमित कुमार राय पर डाक अधिदर्शक […]
विज्ञापन
देवघर : सुकन्या समृद्धि के लाभुक से पैसे लेकर खाते में राशि जमा नहीं करने का मामला प्रकाश में आया है. इस गड़बड़ी का खुलासा राशि जमा करने के बाद भी ऑनलाइन में जमा नहीं दिखने पर हुआ. लाभुक के पिता की मौखिक शिकायत पर बिलासी डाकघर में डाकपाल सुमित कुमार राय पर डाक अधिदर्शक अनूप पांडे ने गड़बड़ी पायी.
उन्होंने प्रधान डाकघर में सहायक डाक अधीक्षक को लिखित रूप से जांच कर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है. अपनी रिपोर्ट में श्री पांडे ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना के लाभुक श्रेया सुमन के पिता नरेंद्र कर्म्हे की मौखिक शिकायत पर जांच करने पहुंचे तो खाता संख्या 7925034501 में 71 हजार 399 रुपये खाते में दिखायी गयी थी. ऑनलाइन जांच करने पर खाते में 68 हजार 939 रुपया पाया गया.
डाकपाल के पूछे जाने पर उन्होंने पैसे जमा करा देने की बात कही. इस दौरान ही एक अन्य लाभुक की मां विभा सिंह जमा खाता लेकर आयी तो उनके खाते में 25 हजार 743 रुपया जमा था. तीन हजार रुपया जमा के आधार पर कुल 34 हजार रुपया बकाया अंकित है. उन्होंने डाकपाल के खिलाफ की गयी शिकायत सही पायी. उन्होंने अन्य लाभुकों के साथ भी ऐसी ही गड़बड़ी की आशंका जताते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










