देवघर चेंबर ने गांधी की प्रतिमा को किया रौशन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : गांधीजी की 150वीं जयंती पर देवघर चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष 150 कैंडल जला कर रौशन किया. इस अवसर पर गांधीजी को याद करते हुए कहा गया कि 1934 में वे देवघर भी आये थे. देवघर व गांधीजी से जुड़ी बातों की जानकारी […]
विज्ञापन
देवघर : गांधीजी की 150वीं जयंती पर देवघर चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष 150 कैंडल जला कर रौशन किया. इस अवसर पर गांधीजी को याद करते हुए कहा गया कि 1934 में वे देवघर भी आये थे. देवघर व गांधीजी से जुड़ी बातों की जानकारी वक्ताओं ने बारी-बारी से दी.
कार्यक्रम में देवघर चेंबर के संरक्षक तारकेश्वर सिंह, प्रदीप बाजला व सुरेंद्र सिंघानियां के अलावा अध्यक्ष जीवन प्रकाश, पंकज मोदी, पवन कुमार टमकोरिया, शशांक शेखर अग्रवाल, अशोक शर्मा, पंकज पचेरीवाल, शिव सर्राफ सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. इस बात की जानकारी चेंबर के सचिव विजय कौशिक ने दी.
बच्चों को दिलायी स्वच्छता की शपथ
देवघर. गांधी जयंती के अवसर पर भारती फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. फाउंडेशन द्वारा देवघर में संचालित 45 सरकारी स्कूलों में यह कार्यक्रम किया गया. ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्ता के बारे में जानकारी दी गयी.
रैलियां निकाल कर उन्हें जागरूक किया गया. बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी. स्वच्छता विषय पर छात्रों के बीच निबंध, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता के साथ हाथों की धुलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
दुखी साह रोड में हुई सफाई
देवघर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर दुखी साह लेन में सफाई कार्यक्रम चलाया गया. सफाई कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने संदेश दिया कि साफ-सुथरा रहने से शरीर स्वस्थ रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन