कच्ची सड़क के कारण रिश्ता जोड़ने से कतराते हैं लोग

Updated:
विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर प्रखंड के मुख्यालय पंचायत चकरमा के आगेय गांव की आबादी करीब पांच सौ है. लेकिन, आजादी के सात शतक बीतने के बाद भी आज तक पक्की सड़क से यह गांव नहीं जुट पाये हैं. यह गांव देवघर-दुमका मुख्य पथ से महज एक किलोमीटर दूरी पर है. प्रखंड मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर […]

विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर प्रखंड के मुख्यालय पंचायत चकरमा के आगेय गांव की आबादी करीब पांच सौ है. लेकिन, आजादी के सात शतक बीतने के बाद भी आज तक पक्की सड़क से यह गांव नहीं जुट पाये हैं. यह गांव देवघर-दुमका मुख्य पथ से महज एक किलोमीटर दूरी पर है. प्रखंड मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूरी पड़ती है.
सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगायी, लेकिन उनकी समस्याएं धरी की धरी रह गयी. ग्रामीणों का कहना हे चुनाव में तो नेता वादा करके गये, लेकिन सड़कें आज भी कच्ची ही रह गयी. ग्रामीण हितलाल दास, गौरीशंकर दास, सीताराम दास, कुशेश्वर दास, तारो दास, प्रदीप दास, संजय दास, मेल्कन दास ने बताया कि गांव के चारों ओर मिट्टी मोरम पथ का निर्माण कराया गया. जिससे मिट्टी भी गायब हो गयी. बारिश में सड़क कीचड़ से भर गया है.
नाला भी नहीं है जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी होती है. गांव के करीब 50 लोगों का शौचालय भी नहीं बना है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अच्छी सड़क नहीं रहने के कारण लोग रिश्ता करने से भी कतराते हैं. कुछ दिन पहले गांव में एक बीमार महिला को ले जाने के लिए 108 पर कॉल किया. गांव पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस गड्ढे में फंस गयी. ग्रामीणों ने एंबुलेंस को निकाला तब जाकर महिला को इलाज के लिए भेजा जा सका.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola