भादो अमावस्या पर हर्षोल्लास के साथ मनेगा दादी महोत्सव
Updated at : 08 Sep 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : धार्मिक नगरी देवघर में भादो अमावस्या हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा. इस अवसर पर देवघर में बंपास टाउन शक्ति स्थल एवं देवघर के गणपत राय जोशी लेन बड़ा बाजार स्थित श्रीश्री राणी सती मंदिर में दादी की विशेष पूजा की जायेगी. भजन-कीर्तन सह छप्पन भोग लगाया जायेगा. दोनों जगहों में जाेर-शोर से तैयारी चल […]
विज्ञापन
देवघर : धार्मिक नगरी देवघर में भादो अमावस्या हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा. इस अवसर पर देवघर में बंपास टाउन शक्ति स्थल एवं देवघर के गणपत राय जोशी लेन बड़ा बाजार स्थित श्रीश्री राणी सती मंदिर में दादी की विशेष पूजा की जायेगी. भजन-कीर्तन सह छप्पन भोग लगाया जायेगा. दोनों जगहों में जाेर-शोर से तैयारी चल रही है.
दादी जी की मंदिर को सजाया जा रहा है. बंपास टाउन के शक्ति स्थल में श्रीराणी शक्ति दादी माता जी सेवा सोसाइटी के तत्वावधान में आठ सितंबर भादो अमावस्या पर दो दिवसीय भादो महोत्सव मनाया जायेगा. आठ सितंबर को पूजन एवं ज्योति प्रज्ज्वलन एवं कीर्तन होगा. इसके दूसरे दिन प्रात: छह बजे जात धोक पूजन, दोपहर एक बजे विराट मंगल पाठ, दो बजे सवामणी भोग, शाम छह बजे छप्पन भोग, रात्रि आठ बजे भंडारा व नौ बजे आरती व पूर्णाहुति होगी.
इसमें पहले दिन आठ सितंबर को रात्रि आठ बजे से हावड़ा के प्रसिद्ध भजन गायक आकाश अग्रवाल एवं अमित सेठ भजनामृत की वर्षा करेंगे. दूसरे दिन नौ सितंबर रविवार को दोपहर एक बजे से मुम्बई की प्रसिद्ध गायिका सुमन मुंदड़ा के द्वारा मंगलपाठ किया जायेगा. इसे सफल बनाने में घनश्याम टिबड़ेवाल, प्रमोद छावछरिया, सुनील मोदी, राज कुमार जालान, संगीता मोदी, पिंकी मोदी, अनिता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, उर्मिला बाजला, उषा टिबड़ेवाल, नम्रता बथवाल, शोभ बथवाल, रंजू झुनझुनवाला, कृष्णा झुनझुनवाला, मंजू श्री मोदी, अनूप झुनझुनवाला, महेश डालमिया, अशोक बथवाल, अशोक सर्राफ, श्रवण बथवाल, प्रेम सिंहानिया आदि जुटे हुए हैं.
वहीं देवघर के गणपत राय जोशी लेन बड़ा बाजार स्थित श्रीश्री राणी सती मंदिर में भाद्र अमावस्या उत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम किया जायेगा. यह आठ सितंबर से शुरू होकर नौ सितंबर को संपन्न होगा. इस अवसर पर अलौकिक श्रृंगार, रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन, अखंड ज्योत का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम का शुभारंभ आठ सितंबर शनिवार को रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन एवं अखंड ज्योति जलाया जायेगा. इसके दूसरे दिन पांच बजे से पूजन, धोक एवं जात की जायेगी. इसे सफल बनाने में संजय जोशी सहित दर्जनों भक्त जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




