सांसद डॉ निशिकांत ने कांग्रेस नेताओं को दी खुली चुनौती

Updated:
विज्ञापन

देवघर : टावर चौक के समीप गांधी पुस्तकालय टूटने के विवाद में आरोप-प्रत्यारोप के बीच शुक्रवार को गोड्डा से भाजपा सांसद डाॅ निशिकांत दुबे ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट के जरिये कांग्रेस नेताओं को खुली चुनौती दी है. सांसद ने आठ बिंदुओं पर कांग्रेस नेताओं से जवाब मांगा है. फेसबुक पोस्ट के जरिये जनता […]

विज्ञापन
देवघर : टावर चौक के समीप गांधी पुस्तकालय टूटने के विवाद में आरोप-प्रत्यारोप के बीच शुक्रवार को गोड्डा से भाजपा सांसद डाॅ निशिकांत दुबे ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट के जरिये कांग्रेस नेताओं को खुली चुनौती दी है. सांसद ने आठ बिंदुओं पर कांग्रेस नेताओं से जवाब मांगा है. फेसबुक पोस्ट के जरिये जनता से भी हिसाब मांगने की अपील की गयी है. इस पोस्ट में कई लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है.
क्या है सांसद की चुनौती
1. मैकफरसन के नक्शा के आधार पर यह केवल रोड है या नहीं ?
2. 1956 में नथमल सिंघानियां को अवैध आवंटित जमीन पर पत्रकार राजेंद्र गुप्ता जी कृष्णा बाबू के नगरपालिका अध्यक्ष बनने तक पुस्तकालय चलाते थे या नहीं ?
3. कृष्णा बाबू ने इस पर ताला लगाया या नहीं ?
4. 1984 अशोक राय ने इसे औषधालय चलाने के लिए किराये पर लिया था या नहीं ?
5. 1998 में यह कांग्रेस कार्यालय बना या नहीं ? इसके पहले कांग्रेस कार्यालय दूसरे जगह था या नहीं ?
6. तत्कालीन जिला जज जवाहर चौधरी जी ने इस अवैध कब्जे व स्टेशन के सामने के कब्जे को हटाने का आदेश दिया था या नहीं ?
7. तत्कालीन जिलाधिकारी खंडेलवाल जी से आपने मोहलत ली थी या नहीं ? जनता को हिसाब मांगनी चाहिए.
8. दुर्गा बर्द्धन खवाड़े जी जो सुनील खवाड़े जी के चाचा थे वे क्यों विरोध करते थे?
इधर, मून्नम संजय ने फेसबुक पोस्ट में लिखा
देवघरवासियों को बरगला नहीं सकते
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola