श्रद्धालुओं की सिंगल कतार को आगे बढ़ायें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2018 4:46 AM
देवघर : श्रावणी मेले की अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं को सिंगल कतार में कतारबद्ध करते हुए बाबा पर जलाभिषेक को सरल बनाया जायेगा. इसके लिए डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बीएड कॉलेज कैंपस में मेला क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे दंडाधिकारियों, अधिकारियों व पुलिस के पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से […]
देवघर : श्रावणी मेले की अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं को सिंगल कतार में कतारबद्ध करते हुए बाबा पर जलाभिषेक को सरल बनाया जायेगा. इसके लिए डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बीएड कॉलेज कैंपस में मेला क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे दंडाधिकारियों, अधिकारियों व पुलिस के पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफ किया. डीसी ने कहा कि पिछले तीन सोमवारी की तरह इस बार भी हम सभी को पूरी सजगता के साथ काम करना है. रूटलाइन में जितने भी दंडाधिकारी, मजिस्ट्रेट, पुलिस बल तैनात किये गये हैं. वे सभी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर डटे रहेंगे. श्रद्धालुओं को सिंगल कतार में कतारबद्ध करते हुए मंदिर की ओर भेजेंगे.
सभी को एक समान गति से बिना गैप किये कतार को आगे बढ़ायेंगे. कतार को तोड़ कर घुसपैठ व अफरा-तफरी की स्थिति नहीं हो इन बातों का विशेष ध्यान रखा जाये. श्रद्धालुओं की संख्या को व्यवस्थित कर सभी को जलार्पण के लिए कतारबद्ध कराना हमारा कर्तव्य है. संस्कार मंडप में श्रद्धालुओं के कतार को सुव्यवस्थित तरीके से जलार्पण के लिए आगे बढ़ायेंगे. हम सभी को यह ध्यान रखना है कि हमारे आस-पास हो रही कोई भी गतिविधि हमारे आंखों से ओझल नहीं हो.
श्रावणी मेला के तीनों सोमवारी के सफल संचालन के लिए मेला में ड्यूटी कर रहे सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षाकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी व अन्य को धन्यवाद दिया. पुलिस अधीक्षक ने कहा : आप सभी पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी पूरा मन लगाकर अपना काम करें. सारे ओपी को सोमवारी के पहले तैयार रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि रविवार की रात एवं सोमवार हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है. अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी रामनिवास यादव ने कहा कि जलार्पण के लिए कांवरिया शिवगंगा पर अपने जल का संकल्प कराकर निर्धारित रूट होते हुए कतारबद्ध होंगे.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों एवं दंडाधिकारियोें को निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने ड्यूटी पर डटे रहेंगे. साथ ही पूरी तत्परता के साथ आगंतुक श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे. इस मौके पर उनके अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी राम निवास यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










