समारोह. देवघर कॉलेज में विदाई समारोह, प्रदीप भैया जी महाराज ने कहा

Updated at : 15 Aug 2018 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
समारोह. देवघर कॉलेज में विदाई समारोह, प्रदीप भैया जी महाराज ने कहा

देवघर : देवघर कॉलेज के सभागार में इतिहास व गणित विभाग के पीजी अंतिम वर्ष के छात्रों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि संत प्रदीप भैयाजी महाराज, विशिष्ट अतिथि पत्रकार संजय मिश्रा, कॉलेज के प्राचार्य डॉ वसंत कुमार गुप्ता, गणित के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिंह व इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो […]

विज्ञापन
देवघर : देवघर कॉलेज के सभागार में इतिहास व गणित विभाग के पीजी अंतिम वर्ष के छात्रों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि संत प्रदीप भैयाजी महाराज, विशिष्ट अतिथि पत्रकार संजय मिश्रा, कॉलेज के प्राचार्य डॉ वसंत कुमार गुप्ता, गणित के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिंह व इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो कमल किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य अतिथि प्रदीप भैया जी महाराज ने कहा कि हम क्या करते हैं, ये तो महत्वपूर्ण हैं, मगर हम क्यों करते हैं यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है.
उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे योग्य बनें अौर अपने साथ राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करें. यदि स्वयं कोई सामाजिक कार्य नहीं कर रहे, तो ऐसे लोगों के साथ सहयोगी के तौर पर जुड़ जायें जो सामाजिक कार्य कर रहे हैं. तभी अापके जीवन की उपयोगिता व सार्थकता सिद्ध होगी. समारोह में कॉलेज के छात्र-छात्राअों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. ब्रह्मचारी रमेश कुमार ने बांसुरी के माध्यम से देशभक्ति गीत ए मेरे वतन के लोगों … पेश किया.
रिया ने एकल नृत्य, ट्वींकल व कुसुम ने भी नृत्य पेश किया. चंदन ने देशभक्ति व शारदा कुमारी ने विदाई गीत गये. नेट की परीक्षा पास करने वाले मंटु कुमार देव, गोल्ड मेडलिस्ट अखिलेश झा को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम के आयोजन में राहुल तिवारी, यश कुमार, राजीव रंजन, अमिष राज, गौरव गुप्ता, संदीप, अक्षय, अमित, समीर अंजुम सहित दर्जनों छात्र-छात्राअों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कार्यक्रम का संचालन राजाराम सिंह चौहानने किया.
कॉलेज में रचनात्मक कार्य को आगे बढ़ाने की हो कोशिश : डॉ गुप्ता
प्राचार्य डॉ वसंत कुमार गुप्ता ने कहा कि कॉलेज में विदाई को भी समारोह पूर्वक मनाये जाने की परंपरा रही है. आप सभी कॉलेज की रचनात्मकता को बनायें रखें. इसके लिए जरूरी है कक्षा में छात्रों की उपस्थिति हो. यह समारोह एक अौपचारिक कार्यक्रम है, मगर जीवन की सच्चाई यह है कि आपकी सफलता आपकी मेहनत की गाथा कहती है.
इससे पहले कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए इतिहास विभाग के प्रो कमल किशोर सिंह ने कहा कि यह विदाई कार्यक्रम जूनियर छात्रों का अपने सीनियर छात्रों के प्रति सम्मान है. वहीं गणित के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिंह ने छात्रो को सफल जीवन के लिए जरूरी सीख प्रदान करते हुए सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करने की बात कही.
सामाजिक समरसता को बरकरार रखने में निभायें भूमिका : मिश्र
विशिष्ट अतिथि पत्रकार संजय मिश्रा ने कहा कि आज की परिस्थिति में जब इस देश में विषाक्त इतिहास पढ़ाकर समाज के वर्गों के बीच तनाव उत्पन्न करने का षड्यंत्र चल रहा है. इस स्थिति में इतिहास के छात्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है. इतिहास का विद्यार्थी ही सामाजिक समरसता को बरकरार रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. उन्होंने कहा कि यह अच्छी पहल है व महाविद्यालय की जीवंतता को बढ़ाने वालाकार्यक्रम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola