कुमैठा स्टेडियम में कांवरियों को रोकने की होगी वैकल्पिक व्यवस्था

Updated at : 11 Aug 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
कुमैठा स्टेडियम में कांवरियों को रोकने की होगी वैकल्पिक व्यवस्था

देवघर : श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी को भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन अभी से भीड़ नियंत्रण की तैयारी में जुट गया है. कुमैठा स्टेडियम को वैकल्पिक तौर पर कांवरियाें के रुकने के लिए व्यवस्था करने की योजना बनायी गयी है. शुक्रवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिंह, एसपी नरेंद्र कुमार सिंह, […]

विज्ञापन
देवघर : श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी को भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन अभी से भीड़ नियंत्रण की तैयारी में जुट गया है. कुमैठा स्टेडियम को वैकल्पिक तौर पर कांवरियाें के रुकने के लिए व्यवस्था करने की योजना बनायी गयी है. शुक्रवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिंह, एसपी नरेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ रामनिवास यादव, पूर्व एसडीओ सुधीर गुप्ता समेत अन्य ने कुमैठा स्टेडियम का जायजा लिया तथा स्टेडियम के भीतरी हिस्से में कांवरियों को रोकने के लिए बेरिकेटिंग करने का आदेश दिया है.
डीसी ने होल्डिंग प्वाइंट पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी लगाने का निर्देश एसपी को दिया गया. कहा कि किसी भी स्थिति में कहीं भी कतारबद्ध श्रद्धालुओं की कतार को एक से दो नहीं होने दिया जाये. भीड़ बढ़ने की स्थिति में कुमैठा स्टेडियम में बने होल्डिंग प्वाइंट का उपयोग किया जायेगा. अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र, शौचालय, सूचना केंद्र व साफ-सफाई आदि सभी को दुरुस्त करने की बात कही.
इस क्रम में सभी पदाधिकारी ने बारी-बारी से पूरे स्टेडियम परिसर का जायजा लिया. जानकारी के अनुसार, दूसरी सोमवारी की तुलना में तीसरी सोमवारी को अधिक संख्या में कांवरियों के देवघर पहुंचने की संभावना है. भीड़ नियंत्रण की तैयारी अभी से शुरू कर दी गयी है.
श्रद्धालुओं की कतार को एक से दो नहीं होने दें
देवघर. श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी की भीड़ से निबटने एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ सूचना भवन में बैठक की. एसपी ने कहा कि तीसरी सोमवारी को कांवरियों की काफी भीड़ होने की संभावना है. ऐसे में आवश्यक है कि किसी भी स्थिति में कहीं भी कतारबद्ध श्रद्धालुओं की कतार को एक से दो नहीं होने दें.
सेवा भाव के साथ रूटलाइन में कांवरियों की हर संभव मदद करें. ताकि वे सुगम जलार्पण कर सकें. रूटलाइन में प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ काम करें. सीसीआर डीएसपी रवि भूषण ने कहा कि मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था के संचालन के लिए सभी पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी पूरी तत्परता एवं सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहण करें. हम सभी लोग यहां कांवरियों के सेवक के रूप में काम करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola