डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं बन पाया 45 करोड़ का फ्लाईओवर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर : शहर के डालमिया कूप के निकट 45 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम 20 माह के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है. फ्लाई ओवर का काम अभी तक 22-25 प्रतिशत ही पूरा हुआ है. जबकि पिछले मई माह में इसे बनकर तैयार हो जाना था. निर्माण कार्य पूरा होने से […]
विज्ञापन
मधुपुर : शहर के डालमिया कूप के निकट 45 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम 20 माह के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है. फ्लाई ओवर का काम अभी तक 22-25 प्रतिशत ही पूरा हुआ है. जबकि पिछले मई माह में इसे बनकर तैयार हो जाना था. निर्माण कार्य पूरा होने से शहर के एक छोर से दूसरे छोर आवागमन करने में वाहनों को सुविधा होती.
बताते चलें कि अभी रेलवे के संकीर्ण भूतल पुल से होकर वाहनों का आवागमन होता है. इसमें भारी व बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं हो पाता है. बड़े वाहन को पटवाबाद होते हुए 8 किलोमीटर घूमकर एक छोर से दूसरे छोर पहुंचना पड़ता है.
बताया जाता है कि जमीन के अधिग्रहण का विवाद अभी तक नहीं सुलझा है. इसके कारण फ्लाईओवर का काम प्रभावित हुआ है. फ्लाईओवर की लंबाई 1150 मीटर है. जिसमें एसआर डालमिया रोड में 850 व गांधी चौक से खाद पट्टी के बीच 300 मीटर फ्लाई ओवर का निर्माण होना है. फिलहाल अधिकतर काम 300 मीटर वाले इलाके में हुआ है. एसआर डालमिया रोड में फ्लाई ओवर के निर्माण से पूर्व में तकरीबन 70 घर को तोड़ कर जमीन का अधिग्रहण करना था. लेकिन संघर्ष समिति बना कर लोगों ने इसका विरोध किया.
हालांकि बाद में फ्लाई ओवर के डिजाइन में परिवर्तन किया गया और डालमिया कूप से सारठ की ओर जाने वाली रेलवे के बी-क्लास व आसपास की जमीन का ही अधिग्रहण करने का प्रस्ताव है. लेकिन नये नक्शा के अनुसार भी अभी तक जमीन खाली करा कर निर्माण करने वाली कंपनी को नहीं दिया गया है. इसी कारण पूरा मामला अधर में लटका हुआ है. बताया जाता है कि फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य के लिए राज्य सरकार की ओर से जमीन, बिजली व वन विभाग का एनओसी नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










