शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का प्रलोभन देकर 21 वर्षीय युवती के साथ पिछले एक वर्ष से यौन शोषण किये जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि दो साल पूर्व गांव का ही युवक सद्दाम हुसैन शादी का झांसा देकर उसके नजदीक आया. इसके बाद उसने पिछले एक […]
विज्ञापन
मधुपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का प्रलोभन देकर 21 वर्षीय युवती के साथ पिछले एक वर्ष से यौन शोषण किये जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि दो साल पूर्व गांव का ही युवक सद्दाम हुसैन शादी का झांसा देकर उसके नजदीक आया. इसके बाद उसने पिछले एक वर्ष में उसका कई बार यौन शोषण किया.
24 जुलाई को जब युवती ने सद्दाम से शादी की बात कि तो उसने साफ इन्कार कर दिया.उसका जवाब सुन कर वह सदमे से मूर्छित हो गयी. इसके बाद उसके घर वालों ने उसे उठा कर अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर इलाज के लिए लाया. उन्होंने बताया कि घर वालों ने भी बात की, लेकिन युवक शादी के लिए राजी नहीं हुआ.
घटना को लेकर पुलिस ने दुष्कर्म का एक मामला दर्ज कर लिया है. इसमें सद्दाम को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने लड़की को चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन