जनता हमारे साथ है, जेल जाने को महागठबंधन तैयार

देवघर : गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार से जनता ऊब चुकी है. जनता महसूस कर रही है कि वे ठगे गये हैं. सरकार कहती है कि कॉलेज, स्कूल व सड़कों के निर्माण के लिए जमीन लेंगे. इस वजह से भूमि-अधिग्रहण बिल-2017 पारित किया गया है. मैं […]
देवघर : गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार से जनता ऊब चुकी है. जनता महसूस कर रही है कि वे ठगे गये हैं. सरकार कहती है कि कॉलेज, स्कूल व सड़कों के निर्माण के लिए जमीन लेंगे. इस वजह से भूमि-अधिग्रहण बिल-2017 पारित किया गया है. मैं बताना चाहता हूं कि क्या संशोधन के पहले स्कूल, कॉलेज व सड़कों का निर्माण नहीं हुआ था. इसके पीछे सरकार की मंशा है कि गरीब आदिवासियों की जमीन को हड़पना है. इसलिए हमलोगों का विरोध है कि एक्ट को किसी भी सूरत में लागू नहीं किया जाये. संशोधन बिल पर राष्ट्रपति का हस्ताक्षर हो गया है. बंद के समर्थन में जनता मेरे साथ है.
जेल जाने के लिए महागठबंधन भी तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










