देवघर डीसीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2018 4:24 AM
देवघर : सहकारिता विभाग के अधीन देवघर-जामताड़ा सेंट्रल को-अॉपरेटिव बैंक के तत्कालीन एमडी सह डीसीओ सुशील कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गयी है. सुशील कुमार पर प्रशासक की अनुमति के बगैर रेल किराया व होटल किराया का खर्च दिखा कर 76 हजार रुपये बैंक से निकाल लेने का आरोप है. प्रशासक ने पांच […]
देवघर : सहकारिता विभाग के अधीन देवघर-जामताड़ा सेंट्रल को-अॉपरेटिव बैंक के तत्कालीन एमडी सह डीसीओ सुशील कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गयी है. सुशील कुमार पर प्रशासक की अनुमति के बगैर रेल किराया व होटल किराया का खर्च दिखा कर 76 हजार रुपये बैंक से निकाल लेने का आरोप है. प्रशासक ने पांच जून 2018 को श्री कुमार पर वित्तीय अनियमितता का दोषी मानते हुए प्रपत्र क का गठन कर दिया है, साथ ही विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रशासक ने सचिव को विभागीय कार्रवाई करने के लिए अनुशंसा की है. प्रशासक द्वारा जारी पत्र के अनुसार जून 2014 से 2017 तक सुशील कुमार देवघर-जामताड़ा को-अॉपरेटिव बैंक के एमडी के अतिरिक्त प्रभार में थे. इस अवधि के दौरान उन्होंने 76 हजार रुपये का भुगतान तत्कालीन प्रशासक के अनुमति के बगैर स्वयं ही प्राप्त कर लिया था. यह नियम के विरुद्ध व वित्तीय अनियमितता का घोतक है. साथ ही अनैतिक आचरण को भी दर्शाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










