Deoghar News : जिले में चलाया जायेगा 100 दिनों तक टीबी उन्मूलन अभियान

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : जिले में चलाया जायेगा 100 दिनों तक टीबी उन्मूलन अभियान

जिले में 100 दिनों तक टीबी उन्मूलन अभियान चलाया जायेगा. इसकी शुरुआत मई माह के प्रथम सप्ताह में होगी. इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सभी राज्य को निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : जिले में 100 दिनों तक टीबी उन्मूलन अभियान चलाया जायेगा. इसकी शुरुआत मई माह के प्रथम सप्ताह में होगी. इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सभी राज्य को निर्देश दिया गया है. इसके आधार पर जिला स्तर पर 100 दिन तक सघन टीबी उन्मूलन अभियान चलाया जायेगा. इसकी जानकारी जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संचयन ने दी. उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को जिला स्तर पर बैठक की जायेगी, इसके बाद तिथि निर्धारित की जायेगी. संभवत: मई माह के प्रथम सप्ताह से इसकी शुरुआत की जायेगी, जिसे 100 दिनों तक जिले भर में चलाया जायेगा. इस दौरान जिले की संपूर्ण आबादी का सर्वे किया जायेगा और संभावित टीबी मरीजों को चिन्हित कर उसका इलाज किया जायेगा. इसके लिए जिले भर के सहिया व विभागीय कर्मियों को लगाया गया है. उन्होंने कहा कि यह अभियान टीबी मुक्त भारत के हमारे लक्ष्य की दिशा में प्रगति को गति देने का काम करेगा. इस अभियान में सक्रिय मामले की खोज तुरंत इलाज, पोषण और चिकित्सा देखभाल, कमजोर व्यक्तियों की पहचान करना, एक्स-रे, स्क्रीनिंग आदि की जायेगी. साथ ही टीबी मरीजों का नियमित फॉलो-अप भी स्वास्थ्य कर्मियों, सहियाओं और निक्षय मित्रों की ओर से किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Ranjan

लेखक के बारे में

By Rajiv Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola