Jharkhand News : देवघर एयरपोर्ट पर उतरते ही दिखेगी बाबा बैद्यनाथ की छवि, कब से शुरू हो रही हवाई सेवा, पढ़िए क्या है तैयारी
Jharkhand News, Deoghar News, देवघर न्यूज : झारखंड में देवघर एयरपोर्ट से जल्द विमान सेवा की शुरुआत करने को लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में एयरपोर्ट अथॉरिटी टर्मिनल बिल्डिंग के सामने शीशे के आगे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गुंबद की आकृति बनायी जा रही है, ताकि रनवे पर उतरते ही यात्रियों को बाबा बैद्यनाथ की छवि दिख सके.

आपके शहर में
झारखंड का देवघर एयरपोर्ट इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा. काफी तेज गति से काम किया जा रहा है. उम्मीद है कि अप्रैल में यात्री यहां से उड़ान भर सकेंगे. विमान कंपनियों से भी आग्रह किया गया है कि एयरपोर्ट का निरीक्षण कर जल्द सेवा शुरू करने की दिशा में कार्य करें.
देवघर एयरपोर्ट से जल्द ही हवाई सेवा शुरू होने वाली है. इसे लेकर जोरशोर से कार्य किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश के भक्त आसानी से बाबा दरबार तक आ सकें और दर्शन कर सकें. ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर उतरते ही यात्रियों को बाबा बैद्यनाथ की छवि दिखे.
एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर केके दास बताते हैं कि एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन के सामने टॉप पर एल्यूमीनियम शीट पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर का गुंबद होगा. एयरपोर्ट पर उतरते ही यात्रियों को बाबा बैद्यनाथ धाम की छवि दिखेगी. इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए