मवेशी चराने के दौरान नदी में गिरा युवक, 36 घंटे बाद मिला शव
शव लेकर जाते हुए ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
कान्हाचट्टी में मवेशी चराने जा रहे 37 वर्षीय मनोज कुमार की नदी पार करते समय खाई में गिरने से मौत हो गई. 36 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गुरुवार की सुबह उनका शव बरामद किया गया.
कान्हाचट्टी (चतरा): मंगलवार की शाम मवेशी चराने के दौरान नदी पार करते समय पैर फिसलने से हरियोखर की खाई में गिरे मनोज कुमार (37 वर्ष) का शव 36 घंटे बाद गुरुवार की अहले सुबह बरामद किया गया. मनोज कुमार केन्दुवा सहोर गांव निवासी भगवान सिंह का बेटा था.
बुधवार को दिनभर चला खोज अभियान
घटना के बाद ग्रामीणों ने बुधवार को दिनभर हरियोखर की खाई और आसपास के इलाके में मनोज की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका. ग्रामीणों और राजपुर पुलिस के लगातार प्रयास के बाद गुरुवार की अहले सुबह झरने के बड़े दह में मनोज का शव तैरता हुआ मिला.
ये भी पढ़ें- अनमोल फ्यूल स्टेशन में धूमधाम से मना ड्राइवर डे, काटा गया केक
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों के सहयोग से हरियोखर की गहराई से शव को बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलने पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए