टंडवा: एक माह से लापता पत्नी की तलाश में भटक रहा पति, थाना में दी थी सूचना
Updated:
विज्ञापन
लापता महिला | Prabhat Khabar Network
टंडवा से एक महिला पिछले एक महीने से लापता है. 25 अगस्त को घर से निकलने के बाद से लीलावती देवी का कोई अता-पता नहीं चला है. परिजनों की तलाश जारी है.
विज्ञापन
टंडवा. मिश्रौल पंचायत के मारगलौइया निवासी राजमोहन गंझू की पत्नी लीलावती देवी (30) करीब एक माह से लापता हैं. परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
विज्ञापन
राज मोहन ने बताया गया कि लीलावती 25 अगस्त को घर से कहीं चली गयी थी. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की. लेकिन उसका पता नहीं चला.
इसके बाद पति ने 25 अगस्त को थाना में आवेदन देकर पत्नी की खोजबीन कराने की गुहार लगायी थी. लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी लीलावती का पता नहीं चलने से परिजन काफी चिंतित हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन