क्षेत्र से बेरोजगारी व महंगाई दूर करेंगे: केएन त्रिपाठी

Updated:
विज्ञापन

केएन त्रिपाठी सोमवार को पत्थलगड्डा पहुंचे.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. चतरा लोकसभा सीट से इंडिया महागठबंधन के घोषित प्रत्याशी केएन त्रिपाठी सोमवार को पत्थलगड्डा पहुंचे. इस दौरान मतदाताओं से मिल कर अपने पक्ष में वोट मांगा. इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि 10 वर्षों तक भाजपा के सांसद द्वारा क्षेत्र के लोगों को ठगा गया. क्षेत्र का कोई विकास नहीं हुआ है. सांसद सिर्फ अपना विकास कर के चले गये. उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में वोट कर लोकतंत्र व संविधान बचाने की अपील की. साथ ही कहा कि जनता का साथ मिला, तो क्षेत्र से बेरोजगारी व महंगाई दूर होगी. लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. श्री त्रिपाठी जिप सदस्य रामसेवक दांगी के चौथा गांव स्थित आवास पर महागठबंधन के घटक दलो के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. मौके पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी, मुखिया महेश दांगी, सूरज कुशवाहा, राजकिशोर तिवारी, राजद नेता अरुण यादव, 20 सूत्री उपाध्यक्ष जितेंद्र दांगी, कृष्णा दांगी, बुद्धेश्वर दांगी, जगदेव दांगी समेत कई शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola