होल्डिंग टैक्स कम करा कर राहत दिलायेंगे : अभिषेक

Updated:
विज्ञापन

होल्डिंग टैक्स कम करा कर राहत दिलायेंगे : अभिषेक

विज्ञापन

चतरा. नगर परिषद अध्यक्ष के झामुमो समर्थित प्रत्याशी अभिषेक निषाद ने सोमवार को शहर के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान बिंड मुहल्ला, नूर नगर, अंसार नगर, दर्जी बिगहा समेत अन्य क्षेत्रों में मतदाताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट मांगा. इस मौके पर अभिषेक ने कहा कि जनता मौका देती है, तो सबसे पहले होल्डिंग टैक्स कम करने की ओर ठोस पहल किया जायेगा. लोग होल्डिंग टैक्स से परेशान है. अपने ही घर पर किरायेदार जैसा महसूस हो रहा है. पेयजल की समस्या समाधान किया जायेगा. हर घर में पानी पहुंचाया जायेगा. हर बिजली पोल में लाइट की व्यवस्था कराया जायेगा. मौके पर मो असलम, मो शमशेर, सुमित कुमार, विनित केशरी, परमेश्वर राणा, सागर गुप्ता समेत अन्य शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola