बड़कीगली रामटुंडा में विश्वकर्मा पूजा पर होगा भक्ति जागरण

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मंत्री को निमंत्रण पत्र देते सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा के बड़कीगली रामटुंडा में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है, जिसमें पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन

चतरा: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नवयुवक समिति बड़कीगली रामटुंडा की ओर से भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल होंगे. आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों में उत्साह है.

विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विकास साहू के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया. इस दौरान विश्वकर्मा पूजा व भक्ति जागरण कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. समिति के सदस्यों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित भक्ति जागरण में श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के युवा सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं.

मुलाकात के दौरान विकास साहू, रिंकू दांगी, केश्वर साहू, रंजीत कुमार, राकेश कुमार, सुनील डांगी, मुरारी साहू, उपेंद्र साहू, दिलीप साहू, कृष्णा साहू, नेमन यादव, पिंटू यादव, आनंद साहू, कन्हैया साहू, शोभा साहू, सोभी साहू, पंकज कुमार, जितेंद्र साहू, रामू साहू, बनारस साहू और मुरारी दांगी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola