ब्रेक फेल होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, सात घायल

Updated:
विज्ञापन

चतरा में सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत.

सात लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

चतरा. लावालौंग-पांकी मुख्य पथ स्थित टुनगुन गांव के पास सवारी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक की बच्ची की मौत हो गये, जबकि सात लोग घायल हो गये. मृतका की पहचान 13 वर्षीय रितु कुमारी (पिता सुरेंद्र चौहान) के रूप में की गयी, जो पांकी के बानी गांव की रहने वाली थी. घायलों में नीरा देवी, कलावती देवी, मीना देवी, सरस्वती देवी, उपेंद्र चौहान, सुरेंद्र चौहान, बिंदिया देवी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र सिंह चौहान पांकी से सभी के साथ कौलेश्वरी पहाड़ हंटरगंज मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे. इस दौरान टुनटुन गांव के समीप वाहन का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को एंबुलेंस से लावालौंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गयी, जबकि अन्य का इलाज चल रहा हैं. घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola