पत्थलगड्डा: रोमांचक मैच में तुरी एकादश की टीम 2-0 से जीती

Updated:
विज्ञापन

फोटो. टूर्नामेंट का उद्घाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पत्थलगड्डा के मरंगा गांव में बिरसा क्लब द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ. उद्घाटन मैच में तुरी एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत हासिल की. यह टूर्नामेंट 32 टीमों के बीच खेला जाएगा.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. प्रखंड की नावाडीह पंचायत के मरंगा गांव स्थित नीलांबर-पीतांबर मैदान में शुक्रवार को बिरसा क्लब मरंगा द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य रामसेवक दांगी, विशिष्ट अतिथि सिमरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह भाजपा नेता दिनेश्वर भुइयां, उप प्रमुख संगीता कुमारी, समाजसेवी रामचंद्र दांगी, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, भाजपा नेता बिनोद दांगी, भुनेश्वर प्रसाद और धुपाल प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन

उद्घाटन मैच में तुरी एकादश की जीत

उद्घाटन मैच बिरसा क्लब मरंगा और तुरी एकादश के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में तुरी एकादश की टीम ने बिरसा क्लब मरंगा को 2-0 से हराकर मैच जीत लिया. मैच में दिगंबर प्रसाद और पंकज विश्वास ने रेफरी की भूमिका निभायी.

32 टीमें लेंगी हिस्सा

आयोजन समिति के संचालक सूर्यदेव गंझू ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं. उन्होंने बताया कि आयोजन समिति की ओर से प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में बकरा (खस्सी) रखा गया है.

आयोजन में क्लब के सदस्यों की अहम भूमिका

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अध्यक्ष ओमप्रकाश गंझू, सचिव बलदेव गंझू, कोषाध्यक्ष सुनील प्रसाद, विकास गंजू, कामेश्वर, मेघन प्रसाद, गोबिंद गंझू, मंटू, मिथलेश, लालदेव गंझू समेत बिरसा क्लब मरंगा के सभी सदस्य अहम भूमिका निभा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola