कुंदा: सखी मंडल की महिलाओं को 2.57 करोड़ रुपये का किया गया ऋण वितरित
आमसभा में सम्बोधन करते मुखिया | Prabhat Khabar Network
कुंदा प्रखंड में सखी मंडल की महिलाओं को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2.57 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया. इस पहल से महिलाएं कम ब्याज पर ऋण लेकर आत्मनिर्भर बन रही हैं और विभिन्न रोजगारों से जुड़ रही हैं.
कुंदा. प्रखंड के बाजारटांड़ स्थित सीएलएफ कार्यालय परिसर में शुक्रवार को वार्षिक आमसभा हुई. इसका शुभारंभ मुखिया मनोज कुमार साहू और एसबीआइ के नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. संचालन आइपीआरपी नीतीश कुमार ने किया. कार्यक्रम में मरगड़ा और कुंदा पंचायत के 23 गांवों के सखी मंडल की महिलाएं शामिल हुईं.
2.57 करोड़ रुपये का ऋण किया गया वितरित
आमसभा में सीएलएफ की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के वित्तीय लेन-देन और वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की जानकारी दी गयी. बताया गया कि इस वर्ष सखी मंडल की महिलाओं के बीच दो करोड़ 57 लाख रुपये ऋण के रूप में वितरित किये गये.
कम ब्याज पर ऋण लेकर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
मुखिया मनोज कुमार साहू ने कहा कि जेएसएलपीएस से जुड़े सखी मंडल की महिलाएं बैंक से कम ब्याज पर ऋण लेकर गांव में विभिन्न तरह के रोजगार से जुड़ रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं. उन्होंने महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया.
ये लोग रहे मौजूद
मौके पर सीएलएफ अध्यक्ष मोनिका देवी, करुणा देवी, कोषाध्यक्ष असिता देवी, लेखापाल अनिता देवी, बैंक सखी सरिता कुमारी, बीओडी सदस्य समेत सखी मंडल की दीदियां मौजूद थीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए