बाइक दुर्घटना में तीन परीक्षार्थी घायल

Updated:
विज्ञापन

बाइक दुर्घटना में तीन परीक्षार्थी घायल

विज्ञापन

हंटरगंज. हंटरगंज-मुख्य मार्ग स्थित डुमरी गांव के समीप बुधवार को बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे बाइक पर दो छात्राएं सहित तीन लोग घायल हो गये. जिसमें वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के सरदम गांव निवासी निशु कुमार, लिचारी गांव निवास मनोरमा कुमारी व होसिल गांव निवासी ललिता कुमारी शामिल है. ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया. जहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया. गंभीर रूप से घायल निशु कुमार व ललिता कुमारी को गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार रामनारायण इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के बाद तीनों एक बाईक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान बाइक अनियंत्रण होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola