एक शिक्षक के भरोसे 58 बच्चो का भविष्य
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 09 Feb 2026 9:07 PM
हाल एदला पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खुटेरवा का
हाल एदला पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खुटेरवा का सिमरिया. प्रखंड की एदला पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खुटेरवा में शिक्षक की कमी है. यहां एक शिक्षक के भरोसे 58 बच्चो का भविष्य है. विद्यालय 2018-19 से एक ही शिक्षक के भरोसे चल रहा है. इसके पूर्व दो शिक्षक थे. दोनों सहायक शिक्षक सरकारी शिक्षक बन गये. इसके बाद एक शिक्षक प्रतिनियुक्त किया गया. शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. बच्चे अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान आदि विषयों की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. एक शिक्षक हैं, जो विद्यालय के विभिन्न कार्यों में उलझे रहते हैं. समय मिलने पर बच्चों को पढ़ाते है. कई बार बिना पढ़ाई किये बच्चे घर लौट जाते हैं. विद्यालय में 58 बच्चों का नामांकन है. प्रधानाध्यापक राजेश कुमार राणा ने कहा कि 2018-19 से ही विद्यालय में शिक्षकों की कमी है. शिक्षकों के नही रहने से शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कार्य करने में काफी परेशानी हो रही है, फिर भी बच्चों को शिक्षा देने का काम कर रहे हैं. एक-दो शिक्षक रहते, तो बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जाती. विभाग से कई बार शिक्षकों की प्रतिनियुक्त करने की मांग की गयी है, लेकिन विभाग द्वारा अबतक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति नही की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










