ख्रीस्त हमारा राजा हैं के जयकारे से गूंजा क्षेत्र

Updated:
विज्ञापन
ख्रीस्त हमारा राजा हैं के जयकारे से गूंजा क्षेत्र

ईसाई धर्मावलंबियों ने रविवार को ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया. इस अवसर पर संत तेरेसा चर्च से शोभायात्रा निकाली गयी, जो क्षेत्र का भ्रमण करते हुए नाजरेथ विद्या निकेतन पहुंची.

विज्ञापन

चतरा. ईसाई धर्मावलंबियों ने रविवार को ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया. इस अवसर पर संत तेरेसा चर्च से शोभायात्रा निकाली गयी, जो क्षेत्र का भ्रमण करते हुए नाजरेथ विद्या निकेतन पहुंची. शोभायात्रा में शामिल लोग ख्रीस्त हमारा राजा हैं, ख्रीस्त राजा की जय आदि नारे लगा रहे थे. इस दौरान विद्यालय व चर्च में प्रार्थना सभा हुई. मौके पर फादर नाबोर कुजूर व तिलेसफोर बाड़ा ने ख्रीस्त राजा की जीवनी पर प्रकाश डाले. फादर नाबोर कुजूर ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह हमारे राजा हैं. हमलोग ख्रीस्त को मानने वाले लोग हैं. प्रभु यीशु शांति का राजकुमार हैं और पूरी दुनिया के राजा हैं. इस अवसर पर अनूप टोप्पो, अभिषेक बेग, विक्टर लिंडा, चंद्रकांत लकड़ा, जोसेफ टोप्पो, गेरेगोरी लिंडा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola