चुंदरू धाम में गणेश महोत्सव का दिखा उत्साह, दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; मीना बाजार और झूले बने आकर्षण
उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ | Prabhat Khabar Network
चुंदरू धाम में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव अपने उत्साह के साथ जारी है. दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. महोत्सव में लगे झूले और मीना बाज़ार बच्चों और बड़ों दोनों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं.
टंडवा. चुंदरू धाम में आयोजित 10 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिख रहा है. दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. शाम होते पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.
महोत्सव में लगाये गये झूले व मीना बाजार लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हैं. विभिन्न प्रकार के झूले, खिलौने, खान-पान की दुकानें व मनोरंजन के अन्य साधन अपनी ओर लोगों आकर्षित कर रहे हैं. गणेश महोत्सव को लेकर मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है.
प्रतिदिन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग लोगों को प्रभार दिया गया है. शाम के समय पूरा चुंदरु धाम दूधिया रोशनी से जगमगा उठता है. ध्वनि विस्तारक यंत्र से निकलने वाले भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए