युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network
युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया. युवाओं को जोड़ने और आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई.
चतरा. नया परिसदन भवन में सोमवार को युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष सुमित कुमार की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव व चतरा जिला सह-प्रभारी मोहम्मद मुस्तफा उपस्थित थे. बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्ययोजना पर चर्चा की गयी.
युवाओं को संगठन से जोड़ने पर चर्चा
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के विषय पर विचार-विमर्श हुआ. 26 सितंबर को रांची के लोक भवन में प्रस्तावित कार्यक्रम में चतरा जिला युवा कांग्रेस की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गयी.
आमलोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देने पर जोर
मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ आमलोगों की समस्याओं को समझना और उनके मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए.
ये लोग रहे मौजूद
मौके पर एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष हर्षित चित्रांश, जिला उपाध्यक्ष धीरज कुमार, गौतम कुमार और सत्यम भारद्वाज, सिमरिया विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार, जिला महासचिव संतोष यादव, जिला सचिव पीयूष कुमार, कार्यालय प्रभारी अजीमुद्दीन ख्वाजा, गोविंद पांडा, अजय कुमार, सागर कुमार, अभिषेक कुमार, आर्यन कुमार आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए