चतरा में पत्थर लदा हाइवा जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

इसी सूचना पर खान निरीक्षण राजेश हांसदा व प्रतापपुर पुलिस निरीक्षण लव कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रतापपुर-डुमरवार मुख्य पथ स्थित गुरिया में वाहन जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

प्रतापपुर, चतरा:

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतापपुर पुलिस व माइनिंग विभाग ने शुक्रवार की शाम को संयुक्त अभियान चलाया. इस क्रम में थाना क्षेत्र गुरिया गांव से पत्थर लदा एक हाइवा जेएच 13 जे-8070 को जब्त कर लिया. हाइवा को थाना परिसर लाया गया. वहीं चतरा पुलिस ने हाइवा चालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में खान निरीक्षण राजेश हांसदा ने प्रतापपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना को दिये आवेदन में कहा है कि सूचना मिली कि कुछ हाइवा पर अवैध रूप से पत्थर लोड कर उसकी ढुलाई की जा रही है.

इसी सूचना पर खान निरीक्षण राजेश हांसदा व प्रतापपुर पुलिस निरीक्षण लव कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रतापपुर-डुमरवार मुख्य पथ स्थित गुरिया में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी क्रम में डुमरवार की ओर से पत्थर लोड हाइवा आता दिखायी पड़ा. हाइवा को रोक कर चालक से चालान की मांग की गयी. चालक द्वारा कोई कागजात नहीं देने पर हाइवा को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज चतरा में, करेंगे करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola