टंडवा के नगर भवन में शिव गुरु परिचर्चा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिव व शक्ति के अदभुत मिलन से होता है जग का कल्याण

विज्ञापन

शिव व शक्ति के अदभुत मिलन से होता है जग का कल्याण

टंडवा. नगर भवन में रविवार को शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में शिव शिष्य परिवार के लोग शामिल हुए. शिव शिष्य अखिलेश ने चर्चा के दौरान कहा कि शिव व शक्ति के अदभुत मिलन से सारे जग का कल्याण होता है. उन्होंने कहा कि शिव जगतगुरु हैं. जगत का एक-एक व्यक्ति चाहे वह किसी धर्म, जाति, संप्रदाय का हो शिव को अपना गुरु बना सकता है. चतरा के शिव शिष्य सुखदेव प्रसाद चौरसिया समेत कई वरिष्ठ शिव शिष्यों ने विचार व भजन प्रस्तुत कर लोगों को गुरु के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में अखिलेश प्रसाद, नवीन कुमार, संतोष कुमार, विनीता देवी, नूतन देवी, कौशल किशोर, सुभाष देवी, रीता सिन्हा, मालती देवी आदि ने भजन गायन कर माहौल शिवमय बना दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में टंडवा की मालती देवी, कुभाष देवी, रीता सिन्हा समेत कई शिव शिष्यों की भूमिका सराहनीय रही.

मारंगा गांव में मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन

पत्थलगड्डा. नावाडीह पंचायत के मारंगा गांव में शिव-पार्वती व हनुमान मंदिर निर्माण के लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन का कार्य पंडित किशोरी मिश्रा ने कराया. गोपाल गंझू व उनकी पत्नी सरिता देवी यजमान के रूप में थे. मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष सूर्यदेव गंझू ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण किया जायेगा. मौके पर नावाडीह पंचायत के पूर्व मुखिया मेघन दांगी, पूर्व पंसस राजेश दांगी राजेश दांगी, धुपाल प्रसाद, उपेंद्र चौहान, समिति सचिव सीमा देवी, उपाध्यक्ष कामेश्वर गंझू,भुनेश्वर गंझू रामेश्वर गंझू, शेखा गंझू, सुरेश गंझू, अमेरिका गंझू, गणेश गंझू समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola