ट्रैक्टर की चपेट में आने से सातवीं कक्षा के छात्र की मौत

Updated:
विज्ञापन

ट्रैक्टर से खेत की जुताई हो रही थी.

विज्ञापन

सिमरिया. प्रखंड के केंदु गांव में शुक्रवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्र विकास कुमार (पिता चरकू भुईयां) की मौत हो गयी. विकास केंदु मध्य विद्यालय में सातवीं कक्षा का छात्र था. ट्रैक्टर गांव के ही कयूम अंसारी का है. जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर से खेत की जुताई हो रही थी. इस दौरान बच्चा ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी. ट्रैक्टर मालिक घटना को मैनेज करने के प्रयास में जुटा हुआ था. साथ ही बच्चा के शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola